सिराथू: अरुण केसरवानी को बनाया गया भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष, व्यापारियों ने फूलमाला पहनाकर कड़ा में किया स्वागत
नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम की नगर अध्यक्ष रागनी केसरवानी के पति अरुण केसरवानी को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार दोपहर इलाके भर के व्यापारियों ने उनके कड़ा स्थित आवास पर जाकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया और बधाइयां दी है।इस मौके पर अरुण केसरवानी ने सबका आभार प्रकट किया है।