बक्सर: जिले में 19 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, डीएम ने एक सप्ताह में कार्य शुरू करने के निर्देश दिए
Buxar, Buxar | Apr 29, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल ने पंचायती राज विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में किया। पंचायत सरकार भवन निर्माण की समीक्षा किया गया। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर द्वारा 17 एवं स्थानीय अभियंत्रण क्षेत्र संगठन कार्य प्रमंडल बक्सर द्वारा 02 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं है।