बक्सर: रेलवे स्टेशन की समस्याओं पर चर्चा न होने पर बक्सर सांसद ने रेलवे की संसदीय समिति की बैठक में नाराजगी जताई
Buxar, Buxar | Apr 29, 2025 रेलवे के संसदीय समिति की बैठक में रेलवे स्टेशन के समस्याओं के चर्चा नहीं होने पर बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने नाराजगी जताई है। वे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लाईव आए। उन्होने कहा कि जिस बैठक में पूर्व से निर्धारित कोई विषय ना हो पूर्व से निर्धारित कोई एजेंडा ना हो उसे बैठक का औचित्य क्या होगा। उन्होने बक्सर रेलवे स्टेशन की समस्या का भी जिक्र किया।