बक्सर: महदह स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में एनएसएस ईकाई ने कैंपस क्लिन ड्राईव का आयोजन किया
Buxar, Buxar | Apr 29, 2025 विज्ञान, प्रौद्योगिक एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अधीन संचालित महदह स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में कैंपस क्लीन ड्राईव का आयोजन किया गया। पुरा कार्यक्रम एनएसएस ईकाई के तत्वाधान में आयोजित किया गया। काॅलेज के प्रोफेसर आकृति ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है।