सिमडेगा: दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर सिमडेगा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, डीसी की अध्यक्षता में हुई
दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को दिन के 12:30 बजे समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी सिमडेगा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाने को लेकर सभी छोटी बड़ी बिंदुओं पर चर्चा हुई ,इसके अलावा प्रशासन की ओर से सभी पूजा पंडाल को हर संभव मदद देने का डीसी ने आश्वासन दिया मौके पर एसपी भी उपस्थित थे।