सिमडेगा: आजसू की ओर से सिमडेगा में 29 सितंबर को होने वाला जन जागरण पदयात्रा सह युवा सम्मेलन स्थगित
आजसू पार्टी की ओर से 29 सितंबर को होने वाले जन जागरण पदयात्रा सह युवा सम्मेलन स्थगित हो गई ।इस संबंध में शुक्रवार को 12:00 बजे जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष धुपेंद्र पांडे ने बताया कि इस कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल होते ,हालांकि नई तिथि घोषित कर जल्द इस कार्यक्रम के रूपरेखा बनाई जाएगी।