सिमडेगा: अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में 34वीं राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो चैंपियनशिप की शुरुआत, 33 राज्यों के खिलाड़ी हुए शामिल
सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में शनिवार की सुबह 11:00 बजे 34 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर को को चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। इस मौके पर सिमडेगा एसडीओ एवं खो खों संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की ।जहां उन्होंने कहा कि सिमडेगा जैसे छोटे से जगह में इस प्रकार का आयोजन होना अपने आप में गर्व का विषय है।