सिमडेगा: सिमडेगा सेंट मेरिज हाई स्कूल में चौकीदार नियुक्ति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण का डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण
सिमडेगा सेंट मैरिज हाई स्कूल मैदान में शनिवार की अहले सुबह से चल रहे चौकीदार नियुक्ति शारीरिक दक्षता परीक्षा का सिमडेगा डीसी एवं एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों को सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी दी साथ ही एसपी ने बताया गया की मेडिकल टीम पूरी तरह तैयार है इसके अलावा दौड़ में पूरी तरह से पारदर्शिता रखी जा रही है।