सिमडेगा: व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन, कई मामलों का हुआ समझौता
सिमडेगा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को 11:00 सुबह राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में प्रधान जिला जज ,उपायुक्त पुलिस अधीक्षक,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के द्वारा दीप जलाकर इसकी शुरुआत की ।इस दौरान आपसी समझौता के आधार पर कई मामले का निपटारा किया गया इस दौरान वादी एवं न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।