सिमडेगा: मतरामेटा में वज्रपात की चपेट में आने से पति की हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से हुई घायल
सिमडेगा के मतरामेटा में शनिवार की सुबह वज्रपात की चपेट में आने से देवनाथ ग्वाला नामक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी फूलमती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया, इधर पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया की घास काटने के दौरान घटना घटी।