पचरुखी: मालूपुर गांव से मद्यपान के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार, जेल
पचरुखी पुलिस ने बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के मल्लुपुर गांव से मद्यपान के आरोप एक अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी मल्लुपुर गांव निवासी रामबहादूर सिंह है। जो शराब के नशे में शोर शराबा कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रामबहादुर सिंह मद्यपान के आरोप में दूसरी बार गिरफ्तार हुआ था, जिसे गुरुवार को पुलिस कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।