पचरुखी: पचरुखी में 19 जुलाई से 31 जुलाई तक कैंप लगाकर बनेगा आयुष्मान कार्ड
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में एक बार फिर कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड 19 जुलाई से 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए बीडीओ वैभव शुक्ला ने बताया कि इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आवास सहायक , विकास मित्र , रोज़गार सेवक और कार्यपालक सहायक को पीडीएस डीलर के साथ टैग किया जाएगा।