पचरुखी: पचरुखी में मुहर्रम के दौरान ड्रोन कैमरा से रखी जायेगी निगरानी, गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई
पचरुखी में मुहर्रम त्योहार के दौरान पुलिस ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखेगी। त्योहार के दौरान गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। मंगलवार को पचरुखी पुलिस द्वारा कई जगहों पर ड्रोन कैमरा के माध्यम निगरानी शुरू कर दी गई। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बालों को बुलाया गया है।