अयोध्या: राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद प्रथम अयोध्या आगमन पर हर्षवर्धन सिंह का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
रामराज्य अयोध्या के संस्थापक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह का राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व संभालने के बाद प्रथम अयोध्या आगमन आज हुआ।
इस अवसर पर सहादतगंज से भव्य अभिनंदन यात्रा निकली, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
यात्रा के दौरान अयोध्या महानगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। हर्षवर्धन सिंह के प्रथम अयोध्या आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खासा उत्साह रहा। यह आयोजन संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के स्नेह, विश्वास और एकजुटता को प्रदर्शित करता है।
#reels #reelsviralシ #reelsviral #viral #viralreels #viralpost #ayodhya #BJPGovernment Awadh News24 MYogiAdityanath Harshvardhan Singh Dr. Amit Singh Chauhan Gorakhnath Baba