अयोध्या जनपद से बड़ी खबर आ रही है
अयोध्या: अयोध्या में भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ पुलिस के व्यवहार से आहत हुए।
मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन पुलिस चौकी का है।
देर रात बाबा गोरखनाथ का परिवार सिविल लाइन स्थित एक होटल में आया हुआ था।
नगर पालिका के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर पुलिस और परिवार के बीच कहासुनी हुई।
सिविल लाइन चौकी इंचार्ज पर पूर्व विधायक के परिवार से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है।
विवाद की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस से विवाद के दौरान मौके पर पहुंचे तीन अन्य युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सूचना पर सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी और नगर कोतवाल मनोज शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
बाबा गोरखनाथ ने कहा कि मैं अपनी सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाऊंगा, लेकिन चौकी इंचार्ज को अपना व्यवहार सुधारना होगा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और पूर्व विधायक के परिवार के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है।
#reels #reelsviral #reelsviralシ #viral #viralreels #viralpost #ayodhya #police #political Awadh News24 MYogiAdityanath Gorakhnath Baba Dr. Amit Singh Chauhan Chandrabhanu Paswan Indra Pratap Tiwari 'Khabbu Tiwari'MLA Akhilesh Yadav Audhesh Prasad