स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद में अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा
स्लीमनाबाद।अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग ने स्लीमनाबाद, छपरा, सिहुड़ी और धरवारा में दबिश दी। कार्रवाई में 35 लीटर हाथ भट्टी शराब और 700 किलो महुआ लाहन, कुल 75 हजार 250 रुपये की सामग्री जब्त की गई। महुआ लाहन का सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत 16 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किए गए।