किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक-31.08.2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार, के संयुक्त नेतृत्व में MGM कॉलेज, किशनगंज में 'नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान' का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
अभियान के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजनों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया एवं किसी भी प्रकार की नशीले पदार्थों का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई ,
साथ ही, नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सभी जिलेवासियों से नशामुक्त किशनगंज के निर्माण में सहयोग एवं जन-जागरूकता फैलाने की अपील की गई। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #viralreels #Vacaciones #2026Goals #newyork
Terhagachh, Kishanganj | Aug 31, 2026