किशनगंज 12वीं बटालियन SSB की लापरवाही से सीमा पार तस्करी थमने का नाम लें रहा,
टेढ़ागाछ प्रखंड में नेपाल सीमा पार से आए दिन सैकड़ों पशु, लकड़ी, खाद्य युरीया, शराब, जिसकी उदाहरण लावारिश शराब जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिए जबकि सीमा पर 24 घंटा SSB जवान तैनात रहते हैं फिर भी इतनी बड़ी शराब की खेप ग्रामीणों को मिली, जबकि समाजिक सूत्रों कि माने तो पिछले छ माह से सीमा पार धड़ल्ले से तस्करी हो रही हैं, मगर पैकटोला,माफिटोला, फतेहपुर,खनियाबाद,SSB चौकी के जवान रोकने में नाकाम है,
किशनगंज टेढ़ागाछ थाना अंतर्गत धवैली पंचायत वार्ड नंबर 07 पोखरिया गांव में निर्माणाधीन पुल के समीप पुलिस ने लावारिस हालत में खड़ी शराब लदी एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। मोटरसाइकिल पर लदे तीन बोरों से कुल 299 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 89.7 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल के साथ एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और एक जोड़ी प्लास्टिक की चप्पल भी जब्त की है। अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि 18 नवंबर की रात करीब 10:51 बजे ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि पोखरिया गांव में निर्माणाधीन पुल के पास शराब लदी एक मोटरसाइकिल गिरी हुई है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस बल के साथ वे घटनास्थल के लिए रवाना हुए और शराब के साथ बाइक और अन्य सामान मिलें,
Sashastra Seema Bal - SSB SSB - Stuttgarter Straßenbahnen AG SSB Heart And Multispeciality Hospital SSBCrack SSB Academy SSB Online Taiyari Kishanganj Police Bihar Police District Kishanganj