देहरादून: मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सीएम धामी ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गरिमापूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें चारधाम का प्रसाद और "हाउस ऑफ हिमालया" ब्रांड के स्थानीय उत्पाद भेंट कर देवभूमि की समृद्ध संस्कृति से परिचित कराया।