देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट, 22 जुलाई तक सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में 22 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। नदी-नालों के आसपास न जाने की हिदायत भी दी गई है।