देहरादून: नाबालिग से फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दोषी को 10 साल कठोर कारावास की सुनाई सजा
स्पेशल पोक्सो जज अर्चना सागर की कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी जसपाल को 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी ने पीड़िता को शादी का झांसा भी दिया था। वर्ष 2018 में हुई इस घटना के दोषी पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया।