देहरादून: ढाई अरब से तैयार होगा मसूरी का ड्रेनेज सिस्टम, सिंचाई विभाग ने सात जोन में बांटकर योजना का खाका खींचा
सिंचाई विभाग ने देहरादून के मसूरी के लिए 22 किमी लंबा ड्रेनेज प्लान तैयार कर लिया है। इस पर करीब ढाई अरब खर्च होने का अनुमान है। मसूरी में हर वर्ष औसतन 1600 एमएम बरसात होती है। इससे जलभराव और भूधंसाव की स्थिति न हो, इसके लिए सिंचाई विभाग ड्रेनेज प्लान बनाने के काम में जुटा था। अब इसकी डीपीआर तैयार हो गई है, जिसका परीक्षण विभागीय स्तर पर चल रहा है।