देहरादून: बसंत विहार थाना पुलिस ने हरबंसवाला टी स्टेट के पास से 5 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार पांच शातिर वाहन चोरों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त आस मोहम्मद, मो. मुनव्वर, तालिब, रईस और सलमान को कोर्ट में पेश किया है. बता दें कि पुलिस ने शनिवार को वाहन चोरी की चार अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था।