काको: मुख्यमंत्री के जिले में आगमन से पहले पुलिस अधीक्षक ने संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जिले में आगमन को लेकर सोमवार दिo-03/02/25 को पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री अरविंद प्रताप सिंह के द्वारा विभिन्न संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।