काको: खपरा मोड़ पेट्रोल पंप के पास से शव बरामद, सड़क दुर्घटना में मौत का संदेह, काको थाने की पुलिस ने किया बरामद
काको प्रखंड के खपरा मोड़ पेट्रोल पंप के पास एक एक अज्ञात व्यक्ति का शव रोड किनारे पड़ा मिला जिसे सूचना के बाद काको थाने की पुलिस के द्वारा कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में रविवार दिन में करीब 10 बजे जानकारी देते हुए मौजूद लोगों ने बताया कि देखने से ऐसे प्रतीत हो रहा है कि सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हुई है।