काको: काको सहित जिले के सभी थानों में अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन किया
काको, भेलावर,पाली सहित सभी थानों में अंचलाधिकारी/थानाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से दोनों पक्षों के साथ बैठकर भूमि विवाद का निपटारा किया गया। इस संबंधी में संबंधित पुलिस पदाधिकारी के द्वारा शनिवार शाम करीब 7 बजे बताया गया कि यदि जिले के किसी भी व्यक्ति का भूमि संबंधी कोई विवाद हो,तो वे शनिवार को अपने स्थानीय थाना में जाकर अपनी समस्या का निपटारा करा सकते हैं।