काको: डेढ़सैया में टेंट हाउस की दुकान में चोरी, पीड़ित ने दी जानकारी
जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत डेढ़सैया स्थित एक टेंट समियाना की दुकान में चोरों ने शुक्रवार की रात दुकान के छत में लगे करकट को उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी का पता शनिवार शाम करीब 5 बजे लगा जब दुकान संचालक कोई सामान निकलने हेतु अपने दुकान को खोलने गए तो पाया कि दुकान के छत में लगे करकट को तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया।