गाज़ीपुर: गाजीपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2 से 12 अक्टूबर तक मनाएगा विजयादशमी उत्सव, 5 अक्टूबर को निकलेगी संचलन यात्रा
गाजीपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 5 अक्टूबर को निकाली जाने वाली संचलन यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को आरएसएस पदाधिकारियों ने गांधी पार्क आमघाट में विशेष अभियान चलाया।इस दौरान बस्ती प्रमुख संतोष कुमार पांडे और भाऊराव देवरस बस्ती प्रमुख ने बताया कि 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम अलग-अलग शाखाओं में होगा।