कोंडागांव: फिल्म स्पेशल 26 के तर्ज पर लाखों की लूट, कोंडागांव पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹37 लाख का माल ज़ब्त
कोंडागांव पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लुट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड लेखराम सिन्हा भी शामिल है। यह गंभीर घटना कोंडागांव जिले के बम्हनी गांव में घटित हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम और घटना में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन...