कोंडागांव: पूर्वी बोरगांव की 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, फरसगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूर्वी बोरगांव की 35 वर्षीय महिला सरिता नेताम पति स्व मस्सुराम नेताम ने अपने घर में साड़ी को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव थाना पुलिस ने जांच पंचनामा के बाद सोमवार की दोपहर 1 बजे मृतिका के शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर मर्ग कायम कर जांच कर रही है।