कोंडागांव: फरसगांव के पारंपरिक वार्षिक मेला मड़ई का शुभारंभ, देवी-देवताओं के संग ग्रामीणों ने की मेले की परिक्रमा
आस्था एवं परम्परा के अनुठे संगम के साथ सोमवार को फरसगांव का चार दिवसीय वार्षिक मेला शुरू हो गया है।इस मेले में नगर के साथ आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों एवं उनके देवी-देवताओं के भारी हुजुम में आस्था और संस्कृति के विभिन्न रंग देखने को मिले।इस मौके पर शाम 4 बजे उमड़ी भारी भीड़ ने भीगे चावलों एवं पुष्प-पंखुड़ियो की वर्षा के साथ देवी-देवताओं की अगुवानी की गई।