कोंडागांव: कोंडागांव गोठान का संचालन यादव समाज गौसेना सेवा समिति करेगी, नगर पालिका की पहली बैठक में लिया गया निर्णय: CMO दिनेश डे
कोंडागांव नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने आज सोमवार शाम 5:00 बजे मीडिया को एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि नगर में आवारा पशुओं को लेकर हमेशा समस्या बनी रहती थी। जिससे कई बार दुर्घटना भी घटित हो जाती थी। जिसे लेकर आज नगर पालिका में हुई बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि यादव समाज के गौसेना सेवा समिति नगर में संचालित गोठान का संचालन करेगी।