दिव्यांगों ने तिरंगा यात्रा निकाल दिखाया देश भक्ति का जज्बा
दिव्यांग संघर्ष सेवा समिति, कोपागंज के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया इसमें दिव्यांग जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली कोपागंज खंड विकास अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर, कोपागंज थाने के सामने से भरत मिलाप होते हुए, पुराने कोपा के रास्ते, कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने आकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर ब्लॉक डीपीओ कोपागंज अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने कहा कि समिति समाज के मुख्य धारा से दिव्यांगों को सशक्त रूप से जोड़ने का काम करने के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। दिव्यांग मात्र सक्षम ही नहीं बल्कि संकल्पित राष्ट्रभक्त भी है। इस भावना को प्रदर्शित करने के लिए आज इस रैली के माध्यम से दिव्यांगों ने देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।
इस अवसर पर दिव्यांग संघर्ष सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य झारखंडेय तिवारी, रामअवध, संदीप सोनकर, सुदामा शर्मा, रामप्रवेश, संजय सिंह, अमित त्रिपाठी आदि सहित सहयोग में राजेश गिरी एवं पवन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 15, 2026