मऊ से स्थानांतरित अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
मऊ से स्थानांतरित अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
मऊ। जनपद से गैर जनपद स्थानांतरित हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के सम्मान में पुलिस विभाग की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने उन्हें माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। एसपी ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और पुलिस विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइन सोम प्रकाश वर्मा, क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।