दोहरीघाट सीएचसी में अन्नपूर्णा प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ, मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी सस्ती खानपान सुविधा
मऊ। दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अन्नपूर्णा मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन विधायक राम विलास चौहान ने किया। कैंटीन के माध्यम से अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को उचित दरों पर चाय, नाश्ता और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल से जहां अस्पताल परिसर में लोगों को किफायती खानपान की सुविधा मिलेगी, वहीं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आजीविका का अवसर भी प्राप्त होगा। विधायक ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसुविधा और महिला स्वावलंबन की दिशा में सराहनीय कदम बताया।