BIG BREAKING NEWS | MAU
नंगे पैर बच्चों के बीच पहुंचे DM आनंद वर्धन, खुद अपने हाथों से परोसा भोजन!
अफसर का ऐसा आत्मीय अंदाज देख हर कोई हुआ प्रभावित, बच्चों के बीच बैठकर जाना उनका हालचाल।
मऊ के कोपागंज से आई एक खूबसूरत तस्वीर!
शनिवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण करने प्राथमिक विद्यालय कोपागंज प्रथम पहुंचे जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने कुछ ऐसा किया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
निरीक्षण के दौरान जब विद्यालय में बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा जा रहा था, तो डीएम साहब खुद नंगे पैर हो गए और बच्चों के बीच पहुंचकर कतार में बैठे नन्हे-मुन्नों को अपने हाथों से भोजन परोसने लगे। इतना ही नहीं, बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना।
वहीं, प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाते हुए डीएम ने विद्यालय परिसर में बने तीनों बूथों का निरीक्षण किया और बीएलओ से मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रगति जानी। उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।
एक तरफ मतदाता सूची दुरुस्त करने की जिम्मेदारी, तो दूसरी तरफ नन्हे बच्चों के बीच पहुंचकर भोजन परोसने की आत्मीयता!
डीएम आनंद वर्धन की इस सादगी भरी तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा।
ऐसे पल प्रशासनिक निरीक्षण को भी मानवीय संवेदनाओं से जोड़ देते हैं।
तस्वीर मऊ के कोपागंज प्राथमिक विद्यालय की।
#MauBreaking #MauNews #DMAnandVardhan #MauLive #Kopaganj #UttarPradesh #मऊ_न्यूज #जिलाधिकारी_मऊ