आबू रोड: सिरोही में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, सड़क सुरक्षा पर जोर
सिरोही के आबूरोड में विश्व सड़क दुर्घटना मृतक स्मृति दिवस पर पुलिस ने कैंडल जलाकर मृतकों को याद किया। साथ ही सड़क सुरक्षा के लिए रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए और अस्पताल स्टाफ का सम्मान किया गया।