सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के बकराबाद में महिला पर पड़ोसियों ने किया हमला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
मऊआइमा थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में पड़ोसियों पर मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। रोजी बानो नामक महिला ने गुरुवार को मऊआइमा थाने में चार पड़ोसियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता रोजी बानो ने अपनी शिकायत में बताया कि यह घटना 10 जून की शाम लगभग 7 बजे हुई। उस समय वह अपनी सास के साथ बात कर रही थीं। पुलिस जांच में जुटी।