ग्वालियर में डेढ़ करोड़ रुपये की सनसनीखेज साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वास्थ्य विभाग की सेवानिवृत्त तकनीशियन मीनाक्षी खरे को दिल्ली पुलिस और सीबीआई का अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह से जुड़े एक म्यूल अकाउंट संचालक को क्राइम ब्रांच ने केरल से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम में से करीब 60 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। वहीं गिरोह के दो अन्य सदस्य पुलिस की भनक लगते ही दिल्ली के रास्ते नेपाल फरार हो गए। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट।
#BreakingNews #CyberCrime #DigitalArrest #CyberFraud #Gwalior #MadhyaPradesh #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #IndiaHeadline24 #CyberSecurity #ScamAlert #ViralNews #NewsUpdate #Police