हज़ारीबाग: संगठनात्मक चुनाव को लेकर बीजेपी में हलचल, हजारीबाग में हुई महत्वपूर्ण बैठक
हजारीबाग जिला भाजपा कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सांसद मनीष जायसवाल के सेवा कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। जिसमें विशेषरूप से पूर्व राज्यसभा सांसद सह जिला पर्यवेक्षक समीर उरांव, जिला प्रभारी विनोद सिंह, जिला सह प्रभारी टुन्नु गोप सहित अन्य कई गणमान्य लोग शामिल हुए और जिले के उपस्थित बीजेपी के प्रमुख मंडल कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कई टास्क दिया ।