मेहगांव: मालनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिंड ग्वालियर रोड चौहान पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने मारी बस में टक्कर,मामला दर्ज।
Mehgaon, Bhind | Jul 28, 2024 मालनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी अजीता पुत्र सुरेश जाट निवासी जिरौली धौलपुर ने पुलिस को बताया। कि ट्रक क्रमांक यूपी 81 डीटी 2597 के चालक ने भिंड ग्वालियर रोड चौहान पेट्रोल पंप के पास लापरवाही व तेजी से ट्रक चला कर फरियादी की बस में टक्कर मार दी। जिससे फरियादी को चोटें आईं। मालनपुर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।