मेहगांव: अमायन थाना क्षेत्र अंतर्गत माता का पुरा गहेली में आपसी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, दर्ज हुआ मामला
Mehgaon, Bhind | Jul 28, 2024 अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी रमेश पुत्र सुखलाल दोहरे निवासी माता का पुरा गहेली ने पुलिस को बताया। कि आपसी रंजिश के चलते गंगा, पुष्पेंद्र, सुघरा, कौशल्या निवासी गहेली ने माता का पुरा गहेली में गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। अमायन पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।