➡️ सागर के तीन युवाओं का राज्य स्तर पर चयन!
➡️ नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत एवं विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 प्रतियोगिता में सागर के तीन प्रतिभागियों ने बाजी मारी
अयान शेख - प्रथम स्थान
ऋषिका सिंह - द्वितीय स्थान
अच्युत पार्थ - तृतीय स्थान
अब तीनों भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सागर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), सागर द्वारा 10 नवंबर 2026 को डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, कुलगुरु प्रो. नागेश दुबे सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ MY Bharat सागर के उपनिदेशक डॉ. रोहित यादव के मार्गदर्शन में हुआ।
प्रतिभागियों ने विषयगत ज्ञान, तार्किक क्षमता, विचारों की स्पष्टता एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में प्रो. डॉ. राकेश सोनी, श्री संजय शर्मा, श्रीमती अतीव विजय सिंह, श्री रवि भट्ट एवं श्री नीरज उपाध्याय शामिल रहे।
संचालन यूथ आइकॉन दमोह श्री कृष्णा पटेल एवं सुश्री नाजमीन ने किया, आभार प्रदर्शन यूथ आइकॉन सागर श्री आशुतोष पाठक ने किया।
इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संसदीय परंपराओं, नशामुक्त समाज के निर्माण एवं विकसित भारत @2047 के संकल्प से जोड़ना था।
तीनों चयनित प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं भोपाल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं!
#Sagar #JansamparkMP