➡️ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर का औचक निरीक्षण
सागर 11 नवम्बर 2026
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटैरिया द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर, जिला सागर का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सकीय स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी व्यवस्था एवं स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य केन्द्र में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
#jansamparkMP #sagar