➡️ डीसीएचबी में त्रुटि सुधार के लिए जनगणना एडिशनल डायरेक्टर ने तहसीलदारों एवं सीएमओ के साथ की बैठक
➡️ सभी चार्ज अधिकारियों को पटवारियों के साथ समन्वय कर समय-सीमा में त्रुटियों का सुधार एवं डाटा सत्यापन करने के दिए निर्देश
सागर 10 नवम्बर 2026
डीसीएचबी(जिला जनगणना हस्तपुस्तिका) में त्रुटि सुधार एवं डाटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के संबंध में जनगणना एडिशनल डायरेक्टर द्वारा जिले के समस्त तहसीलदारों एवं सीएमओ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर श्री रवीश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जनगणना एडिशनल डायरेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी चार्ज अधिकारी अपने क्षेत्र के पटवारियों को बुलाकर डीसीएचबी में दर्ज त्रुटियों का समय-सीमा में सुधार करवाएं। तहसीलदार एवं पटवारी आपसी समन्वय से एक साथ बैठकर कार्य करें तथा सभी जानकारियों एवं आंकड़ों का सही तरीके से परीक्षण कर शीघ्र सुधार सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिकारियों को डीसीएचबी पोर्टल पर डाटा दर्ज करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही निर्देशित किया कि पोर्टल पर उपलब्ध प्रत्येक बिंदु पर गंभीरता से चर्चा करते हुए सही जानकारी दर्ज की जाए। सभी आंकड़ों का सत्यापन करने के बाद ही डाटा अप्रूवल के लिए प्रस्तुत किया जाए। बैठक में टाउन रिपोर्ट का भी अवलोकन किया गया तथा उसमें पाई गई त्रुटियों को सुधारने के निर्देश दिए गए। जनगणना एडिशनल डायरेक्टर ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करें।
अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत ने भी सभी चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सभी त्रुटियों का निराकरण कर डाटा का सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि संशोधित डाटा को अगले ही दिन पोर्टल पर सबमिट करें तथा अप्रूवल से पहले प्रत्येक जानकारी का सत्यापन अवश्य करें।
#JansamparkMP #Sagar