सत्तर कटैया: कटैया गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
कटैया गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी उमेश कुमार की पुलिस को काफी समय से तलाश थी जिसे गुप्त सूचना के आधार पर कटैया से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय भेज दिया गया है।