सत्तर कटैया: सत्तर, पंचगछिया सहित प्रखण्ड क्षेत्र के अन्य बुथों पर मतदान को लेकर लगी मतदाताओं की कतार, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई
सत्तर, पंचगछिया सहित प्रखण्ड क्षेत्र के अन्य बुथों पर लोकसभा चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जमा थी। लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर मतदान में भाग लिया। हर बुथ पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। 11 बजे दिन तक 25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया।