सत्तर कटैया: बिजलपुर पंचायत में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर बिजली चोरी मामले के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिजलपुर पंचायत में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर बिजली चोरी मामले के दो आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि लम्बे समय से दोनों आरोपी की तलाश थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिजली चोरी के अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।