सत्तर कटैया: चन्देश्वरपुर गांव के पास एक दुकान में आग लगने से लगभग 30 हजार की संपत्ति जलकर नष्ट, पीड़ित ने की मुआवजे की मांग
चन्देश्वरपुर गांव के पास एक दूकान में मंगलवार की रात आग लग गई। आग से लगभग तीस हजार रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। आग लगने के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है। पीड़ित दूकानदार ने बताया कि आग लगने की सूचना अंचल कार्यालय को दी गई है। पीड़ित दुकानदार ने मुआवजे की मांग की है।