सत्तर कटैया: सत्तर कटैया प्रखण्ड क्षेत्र में 60 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान, युवा एवं वृद्ध मतदाताओं में दिखा उत्साह
सत्तर कटैया प्रखण्ड क्षेत्र के 60 प्रतिशत मतदाताओं ने मंगलवार को हुये लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार वोट डालने पहुंचे युवा मतदाता एवं वृद्ध तथा बीमार मतदाताओं में वोट गिराने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। प्रखण्ड क्षेत्र में शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ।